पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण बचाने रैली आज

पर्यावरण बचाने रैली आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी - जिला युवा पत्र लेखक मंच के तत्वावधान में बिगड़ते पर्यावरण को बचाने के लिए 23 जनवरी गुरुवार को साइकल रैली निकाली जाएगी। रैली जयस्तंभ चौक से दोपहर 12 बजे निकलेगी। मंच के अध्यक्ष राजेश दुबे ने बताया कि मंच के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता मनोज गुलबाके पर्यावरण, जल संरक्षण के लिए काम करते हैं और वे समय-समय पर राज्य शासन को भी सुझाव प्रेषित करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे रैली जयस्तंभ चौक से होकर रेलवे स्टेशन के सामने, आरएमएस रोड, विश्रामगृह के सामने से स्टेट बैंक चौराह, सूरजगंज चौराह, एमजीएम कालेज चौराह, तेरहवीं लाइन होकर नवमी लाइन से सराफा बाजार, नीमबाड़ा होकर जयस्तंभ चौक पर समापन होगा।