पंचायतों को संपन्न बनाने लिए सुझाव
इटारसी - पंचायतों को सम्पन्न बनाने के लिए बुधवार को पथरौटा में संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में लिए गए सुझावों को केंद्र स्तर पर पहुंचाया जाएगा। पंचायतों एवं नगरीय निकायों को और अधिक संपन्न बनाने हेतु ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत एवं नगरीय निकाय के पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों से पंचायतों एवं नगरीय निकायों के अधिकार और बढ़ाने के लिए सुझाव लिए गए। कार्यक्रम के संयोजक हेमंत टाले ने संगोष्ठी में लगभग 30 सुझाव लिए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय दुबे काकू भाई, अंबिका शुक्ला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल अवस्थी, अशोक साहू, रामप्रीत परते, अरूण गालर, राजेंद्र प्रसाद, बलदेव सोनारे, स्नेहलता धुर्वे, आशा आठनेरे, विजय चिमानिया, मोकल सिंह, रमेश यादव, रज्जन बाजपेयी, हेमचंद्र कश्यप, सतीश मेहतो, राजू टाइगर, लक्ष्मी तिवारी, जगदीश लौवंशी उपस्थित थे।