पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिल्मों से दी जा रही बच्चों को विज्ञान की जानकारी

फिल्मों से दी जा रही बच्चों को विज्ञान की जानकारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - इटारसी
आंचलिक विज्ञान केंद्र भोपाल द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों में भ्रमण कर विद्यार्थियों को फिल्मों के माध्यम से विज्ञान संबंधी जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी में लगभग 19 मॉडल हैं। जिनकी सहायता से विज्ञान के सिद्धांतों को समझाया जा रहा है। न्यूयार्ड स्थित आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार व बुधवार को भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। विज्ञान प्रदर्शनी के टीम लीडर दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना एवं उन्हें विज्ञान के और अधिक नजदीक लाना है। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को विज्ञान एवं पर्यावरण पर आधारित फिल्म दिखाई जा रही है। जिसे देखने अधिक संख्या में विद्यार्थि मौजूद थे।



ये फिल्में भारत प्रक्षेपित चंदायन पर आधारित है। इसमें विद्यार्थी को भारत के अंतरिक्ष विज्ञान एवं चंदायन की जानकारी तथा जीवों की विलुप्त प्रजातियों की जानकारी भी दी जा रही है। प्रदर्शनी 31 जनवरी तक जिले के विभिन्न स्कूलों का भ्रमण करेगी।