फोटो 7: रेलवे बेस किचन में दिखा अजगर
इटारसी - बारह बंगला स्थित बेस किचन के खंडहर हो चुके परिसर में बुधवार सुबह लोगों को अजगर नजर आ गया। अजगर दिखाई देने की सूचना वन अमले को दी गई थी। अमला जब तक मौके पर पहुंचा, लोगों की आहट सुनकर अजगर खंडहर में लुप्त हो गया। वन अमले ने करीब एक घंटे तक काफी मशक्कत की लेकिन अजगर को पकड़ नहीं पाए। उल्लेखनीय है कि स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां आए दिन अजगर खुले परिसर में दिखाई देता है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।