पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन पर पटरी क्रेक, तीन ट्रेनें लेट

स्टेशन पर पटरी क्रेक, तीन ट्रेनें लेट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी - ठंड का असर रेलवे यातायात पर ही नहीं बल्कि रेलवे ट्रैक पर भी पड़ रहा है। बुधवार सुबह करीब 5.10 बजे प्लेटफार्म नंबर 2 की पटरी क्रेक हो गई। जिसके बाद इस प्लेटफार्म पर आने वाली तीन ट्रेनों को आउटर पर रोक दिया गया। क्रेक हुई पटरी को सुबह सवा 6 बजे तक दुरुस्त कर लिया गया था। पटरी क्रेक होने से तीनों ट्रेनें 15 से 20 मिनट लेट हुई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर सुबह ठीक 5.10 बजे पटरी क्रेक हो गई। जिसकी सूचना रेलवे ट्रैक की जांच कर रहे रेल कर्मचारियों ने दी। इस दौरान प्लेटफार्म पर १२४१० गौंडवाना एक्सप्रेस आ रही थी। पटरी क्रेक होने की सूचना मिलने के बाद ट्रेन को आउटर पर रोक दिया गया था। ट्रेन निजामुद्दीन से रायगढ़ जा रही थी। इसके बाद १२३९० चेन्नई गया और छिंदवाड़ा-इंदौर पेंचवेली पैसेंजर को भी आउटर पर रोक दिया गया। रेल कर्मचारियों की टीम ने करीब 1 घंटे में पटरी को दुरुस्त कर लिया।




जिसके बाद प्लेटफार्म नंबर 2 का यातायात सामान्य हुआ।

इनका कहना है...

ठंड की वजह से प्लेटफार्म नंबर 2 की पटरी क्रेक हो गई थी। जिसकी वजह से तीन गाडिय़ां लेट हो गई। मरम्मत के दौरान प्लेटफार्म नंबर 2 पर आने वाली ट्रेनों को अन्य प्लेटफार्मों से चलाया गया।

-वॉयएस बघेल, स्टेशन प्रबंधक।