मंदिर केशिखर पर कलश स्थापित
नगर संवाददाता - इटारसी
श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लक्कडगंज में बुधवार को वैदिक मंत्रोचार के साथ मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित किया गया। पं. मुरारी लाल उपाध्याय ने कलश स्थापना की पूजन सम्पन्न कराई। पं. जितेन्द्र तिवारी, पं. जयकिशन मिश्रा, पं. विनोद दुबे ने पूजन अनुष्ठान में सहयोग किया। मंदिर समिति की ओर से वीरेन्द्र पगारे, शेखर पगारे, जतिन बतरा, बबलू अग्रवाल, मांगीलाल केवट, सुरेन्द्र राजपूत, वीरन पटेल ने कलश स्थापना एवं शोभायात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इटारसी। नवग्रह मंदिर में शिखर पर कलश स्थापित किया गया।