पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरियों से परेशान लोग, घर के सामने लगा रहे सीसीटीवी कैमरे

चोरियों से परेशान लोग, घर के सामने लगा रहे सीसीटीवी कैमरे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च चोरी की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस नहीं लगा पा रही अंकुश, बाइक चोर गिरोह सक्रीय
नगर संवाददाता - इटारसी
ठंड बढ़ते ही अब रात के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। रिहायशी इलाकों में भी शाम होने के बाद चहल पहल कम ही नजर आती है। ऐसे में सन्नाटे का फायदा चोर उठा रहे हैं। रिहायशी इलाकों के सूने आवास इन दिनों चोरों की नजर में हैं। पिछले एक महीने में बदमाशों ने लाइन एरिया, बारह बंगला और पुरानी इटारसी सहित शहर के अन्य रिहायशी इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गैरिज लाइन में भी पिछले एक सप्ताह में 5 दुकानों के ताले टूटे हैं। हालांकि गैरिज लाइन की दुकानों से बदमाश बहुत ज्यादा माल चोरी नहीं करके ले जा सके। गैरिज लाइन में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान गैरिज लाइन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को सिटी थाना पहुंचकर ज्ञापन दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से डरे लोगों ने अब घरों के सामने सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगवा लिए हैं। पांचवीं लाइन निवासी अक्षत अग्रवाल ने बताया कि घर के सामने से कार की स्टेपनी रात में अज्ञात बदमाश खोलकर ले जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने घर के सामने सीसीटीवी कैमरा लगवाएं हैं।



पूछताछ की जा रही है

॥शहर में बाइक चोरी व घरों में हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए गश्त बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा पुरानी चोरी के मामले में आरोपी रहे बदमाशों की धरपकड़ करके उनसे भी पूछताछ की जा रही है।ञ्जञ्ज

राकेश मोदी, टीआई इटारसी।

लाल घेरे में मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे।

गश्त बढ़ाने की मांग



गैरिज लाइन की चार दुकानों के अज्ञात बदमाशों ने 21 जनवरी की रात में ताले तोड़ दिए थे। इससे पहले भी गैरिज लाइन की दुकानों का ताला तोड़कर बदमाश दुकान में रखा सामान चोरी करके ले जा चुके हैं। सुबह जब दुकानदार दुकान आए तो ताला टूटा हुआ मिला। हालांकि बदमाश दुकान में रखा सामान चोरी करके नहीं ले जा सके। गैरिज लाइन एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि अठोत्रा, विजेंद्र जैन, उमंग बवेजा, दीपक धर, दीपक नायडू, रिंकू सोखी सहित अन्य दुकानदारों ने सिटी थाने पहुंचकर टीआई राकेश मोदी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से दुकानदारों ने गैरिज लाइन में गश्त बढ़ाने की मांग की।



बारह बंगला, ग्यारहवीं लाइन, नरेंद्र नगर में हो चुकी हैं वारदात

मामला ३ : पुरानी इटारसी नरेंद्र नगर में एक सूने आवास का ताला तोड़कर बदमाश घर की अलमारी में रखे 15 हजार रुपए ले भागे। घटना 14 जनवरी की रात की बताई जा रही है। चोरी की वारदात का पता मंगलवार सुबह जब मकान मालिक घर लौटे तब चला। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र नगर निवासी राजेश वर्मा सोमवार को सिवनीमालवा गए हुए थे। खाली मकान में ताला झूल रहा था। मंगलवार को जब वे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी। जिसमें रखे 15 हजार रुपए गायब थे।



मामला २ : ग्यारहवीं लाइन के एक सूने आवास का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने घर में रखी ज्वेलरी और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना का पता रविवार 8 दिसंबर को आसपास रहने वाले लोगों ने घर के लोगों को फोन करके दी। मकान मालिक प्रवीण जैन ((45)) परिजनों के साथ जबलुपर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। घर में चोरी होने की सूचना मिलने के बाद श्री जैन वापस आए और थाने में शिकायत दर्ज कराई। अज्ञात बदमाश घर में रखे 26 हजार रुपए और करीब 80 हजार रुपए की ज्वेलरी ले गए।

मामला 1: बारह बंगला इलाके के व्यंकटेश नगर के एक सूने मकान में अज्ञात बदमाशों ने सोमवार 3 दिसंबर की रात चोरी की। चोरी की वारदात का पता परिजनों को मंगलवार को घर वापस लौटने पर चला।चोरी की वारदात से करीब 3 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। व्यंकटेश नगर में रहने वाले सेना से रिटायर्ड मनीष श्रीवास्तव सोमवार की सुबह अपने परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने जबलपुर गए थे। इसी बीच सूने आवास का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश घर में दाखिल हुए और चोरी की।