पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अविश्वास प्रस्ताव में गई लोहारिया सरपंच की कुर्सी

अविश्वास प्रस्ताव में गई लोहारिया सरपंच की कुर्सी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च अविश्वास प्रस्ताव में गई सरपंची, सरपंच के खिलाफ 12 पंचों ने किया वोट
नगर संवाददाता - इटारसी
लोहारिया कला की महिला सरपंच ममता सराठे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को पारित हो गया। पंचायत में मनमर्जी और पंचों की लगातार अनदेखी करना करना सरपंच को महंगा पड़ गया। पंचों ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन एसडीएम षणमुखप्रिया मिश्रा को दिया था। जिसके बाद गुरुवार को तहसील सभाकक्ष में अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान प्रक्रिया की गई।
तहसीलदार आरके पटेल को पीठासीन अधिकारी बनाया गया। सरपंच के खिलाफ 12 और पक्ष में मात्र 3 वोट पड़े। दोपहर 2 बजे मतों की गणना हुई। मतगणना के साथ ही लोहारिया कला की सरपंच की बेदखली तय हो गई है। फिलहाल मतों की गणना के बाद प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम को सौंपा गया है। अधिनियम के अंतर्गत एसडीएम निर्वाचित सरपंच को पदमुक्त करने के आदेश देकर पंचायत का प्रभार किसी अन्य व्यक्ति को देंगी।




लोहारिया सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हुआ मतदान।

आदेश होना है

॥ग्राम पंचायत लोहारिया कला की सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिस पर तहसील सभाकक्ष में मतदान कराया गया। मतदान में सरपंच के अलावा 14 पंच शामिल हुए। मतों की गणना की गई। जिसमें 12 मत सरपंच के खिलाफ और 3 मत पक्ष में हुए थे। इसका प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम को दे दिया गया है। जहां से आदेश होना है।ञ्जञ्ज

आरके पटेल, तहसीलदार

आदेश नहीं हो पाया

॥लोहारिया कला की सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। जिसके अंतर्गत मतदान कराया गया था। पीठासीन अधिकारी ने रिपोर्ट हमें दे दी है। जिसके मुताबिक सरपंच के खिलाफ 12 वोट और पक्ष में सिर्फ 3 वोट दिए गए। इस तरह सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। समीक्षा बैठक की वजह से आदेश नहीं हो पाया है। शुक्रवार को सरपंच को हटाने का आदेश जारी किया जाएगा।ञ्जञ्ज

षणमुखप्रिया मिश्रा, एसडीएम

सरपंच के खिलाफ 12 वोट

सोलह वार्डों वाली लोहारियां कला पंचायत में चार साल पहले ओबीसी आरक्षित सीट पर ममता सराठे सरपंच चुनी गई थी। पंचों के असंतोष के चलते अविश्वास प्रस्ताव आया। एसडीएम षणमुखप्रिया मिश्रा ने ग्राम पंचायत अधिनियम की धारा 3-4 सहित अन्य के तहत मतदान कराने की अधिसूचना जारी की थी। अविश्वास प्रस्ताव के तहत हुए मतदान में सरपंच सहित 15 पंचों ने मतदान किया। मतदान के बाद पीठासीन अधिकारी श्री पटेल ने परिणामों करते हुए बताया कि प्रस्ताव के पक्ष में 12 एवं विपक्ष में 3 मत पड़े।



सरपंच के खिलाफ असंतोष

पंचायत के असंतुष्ट पंचों के मुताबिक सरपंच ममता सराठे के कार्यकाल में मनमाना रवैया अपनाया गया। सराठे पर निर्माण कार्यों में मनमानी करने, पंचों को जानकारी नहीं देने, इंदिरा आवास में मनमाने ढंग से हितग्राहियों को आवंटन करने व पंचों की लगातार उपेक्षा करने सहित पंचायत क्षेत्र के विकास में रुचि नहीं लेने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सचिव मनीष राजपूत ने बताया कि पंचायत का एक वार्ड ((वार्ड नंबर 11)) में पंच का पद रिक्त है।