हाईवे की एक होटल के सामने से बाइक चोरी
हाईवे ६९ स्थित रैसलपुर के पास एक होटल के सामने से अज्ञात बदमाश बाइक चोरी करके ले गए। चोरी की वारदात बुधवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टिमरनी निवासी महेश मांझी रैसलपुर के पास हाईवे से सटे एक होटल के बाहर अपनी बाइक खड़ी करके गए थे। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो बाइक गायब थी।