पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रआपञ्ज तो समझो कांग्रेस की तरह ही साफ : जटिया

क्रआपञ्ज तो समझो कांग्रेस की तरह ही साफ : जटिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्रकार वार्ता में कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के संभागीय प्रभारी सत्यनारायण जटिया ने
नगर संवाददाता - इटारसी
आगामी लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें भाजपा जीतेगी। इसके लिए सुभाष चंद्र बोस की जयंती से मोदी फॉर पीएम अभियान की शुरुआत की जा रही है। आप तो कांग्रेस की तरह ही साफ है। यह बात गुरुवार को ईश्वर रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के संभागीय प्रभारी सत्यनारायण जटिया ने कही।
उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर एक नोट, एक वोट भाजपा को लेकर अभियान शुरू किया जा रहा है। गांव-गांव जाकर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के लिए लोहा संग्रह करने का काम भी शुरू किया जा रहा है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में कहा कि प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया इसी सप्ताह से शुरू होने जा रही है।
कांग्रेस से भाजपा में आए सांसदों को लोकसभा में टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जीत के पैमाने पर जो खरा उतरेगा उसी को टिकट मिलेगी। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संपत मूंदड़ा, नगर अध्यक्ष डा. नीरज जैन, संदेश पुरोहित, पप्पू देवहरे, भरत वर्मा, उमेश पटेल, दीपक बस्तवार, विश्वनाथ सिंघल मौजूद थे।



पत्रकार वार्ता को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया