पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने बच्चों ने निकाली रैली

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने बच्चों ने निकाली रैली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी - जिला युवा पत्र लेखक मंच के सदस्यों ने सुभाषचंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने साइकिल रैली निकाली। रैली के शुभारंभ अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज गुलबाके ने वाहनों से निकलने वाले धुएं से पर्यावरण पर पडऩे वाले दुष्प्रभाव बताए। रैली में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्कूली स्टूडेंट्स ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेट्रोल-डीजल चलित वाहनों का कम से कम प्रयोग करने का संदेश दिया। रैली जयस्तंभ चौक, आरएमएस रोड, रेस्ट हाउस मार्ग, स्टैंड बैंक चौराहा, सिंधी कॉलोनी होते हुए नगर पालिका कार्यालय के सामने पहुंची। साइकिल रैली सूरजगंज चौराहा, लाइन क्षेत्र होते हुए बसस्टैंड स्थित सुभाष पार्क पहुंची। रैली में शामिल सदस्यों ने सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रैली में जीपी मालवीय, लक्ष्मीनारायण मालवीय, संजय दुबे, अरविंद राजपूत, राजेश दुबे, सोनू अग्रवाल, सौरभ दुबे, सौरभ शर्मा, प्रियांशु तिवारी, प्रतीक दुबे, अनुज तिवारी, राजेश गुप्ता, आरके मेहतो, राजकुमार दुबे, गोपाल सिद्धवानी, श्याम शिवदासानी शामिल हुए।



इटारसी। युवा पत्र लेखक मंच ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जयस्तंभ चौक से निकाली साइकिल रैली।