प्रश्नमंच में रेलकर्मी बने विजेता
इटारसी - तेल बचत पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को डीजल शेड में प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई। जिसमें पर्यवेक्षक और लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के लिए ५ टीमें बनाई गई। प्रत्येक टीम में चार सदस्य शामिल थे। प्रतियोगिता में नए डीजल लोको और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में शामिल होकर यशवंत दमाड़े, सुनील श्रीवास्तव, बलवंत, मिथिलेश पाठक, रंगवीर मौर्य, श्यामसिंह, जीके पांडे, एमआई खान, मदन गणवीर, आरके शर्मा, अरुण कुमार सिंह, अरुण सिंह विजेता बनें। शुक्रवार को डीजल शेड में प्रश्न मंच प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे से ट्रेनिंग सेंटर में शुरू होगी।