वार्षिकोत्सव में बच्चे दिखा रहे हुनर
इटारसी - सन एकेडमी स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन 23 से 29 जनवरी तक किया जा रहा है। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ स्कूल प्राचार्य नटवर पटेल ने किया। उत्सव के पहले दिन गुरुवार को प्रतियोगिता में दौड़, मेंढक दौड़़, चम्मच दौड़, सुई धागा दौड़ तीन पैर दौड़ का आयोजन किया गया। 24 जनवरी को कुर्सी दौड, निबंध लेखन, चित्रकला, 25 जनवरी को मेहंदी, रांगोली, सलाद एवं कक्षा सजावट, 26 जनवरी को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, तात्कालिक भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, 29 जनवरी को समापन होगा।
पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया जायेगा।