पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल की साफ सफाई

स्कूल की साफ-सफाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी - राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत ग्राम धौखेड़ा में शिविर लगाया गया। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला इटारसी का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ गुरुवार को शिक्षक सुनील यादव द्वारा किया गया। शिविर के प्रथम दिन स्कूल के छात्रों द्वारा स्कूल की साफ-सफाई का कार्य किया गया। शिविर में छात्रों द्वारा सात दिनों तक जन कल्याण से जुड़े कार्य किए जाएंगे। छात्रों द्वारा सात दिनों तक गांव में साफ-सफाई, जैविक खेती का प्रयोग, स्वच्छ पेयजल, बीमारियों की रोकथाम के लिए ग्रामीणों को जागरुक करना सहित अनेक कार्य किए जाएंगे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी विवेक साहू द्वारा किया जा रहा है।