पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपियों की तलाश में हाईवे पर निगरानी

आरोपियों की तलाश में हाईवे पर निगरानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - इटारसी
महाराष्ट्र जलगांव के पास एक ट्रेन में बुधवार को हुई 9 लाख रुपए की डकैती के मामले में पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। बदमाशों के सड़क मार्ग से भाग निकलने की सूचना के बाद पुलिस ने हाईवे 69 पर जगह-जगह बैरीकेट्स लगा दिए हैं। हाईवे से आने-जाने वाली गाडिय़ों का नंबर और ड्राइवरों का नाम पता पुलिस दर्ज कर रही है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से तवा कालोनी तिराहे सहित शहर के सभी प्रमुख आने-जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। टीआई राकेश मोदी ने बताया कि महाराष्ट्र में हुई डकैती के बदमाशों की धरपकड़ के लिए हाईवे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।