गणतंत्र हस्ताक्षर अभियान कल
इटारसी - भारतीय जनता युवा मोर्चा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन जिले के सभी 12 मंडलों में गणतंत्र रक्षा अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान एवं नमो टी-स्टाल का कार्यक्रम आयोजित करेगा। मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप रावत ने बताया कि मोर्चा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को गणतंत्र रक्षा अभियान के रूप में मनाएगा। गणतंत्र की रक्षा के लिये युवा मोर्चा का यह गणतंत्र रक्षा हस्ताक्षर अभियान है। कार्यक्रम में युवा मोर्चा नमो टी स्टाल भी लगाएगा। जिसमें कार्यकर्ता आमजन को मुफ्त में चाय पिलाएंगे।