पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल मैदान के विरोध में आपत्ति दर्ज कराने तहसील कार्यालय आए ग्रामीण

खेल मैदान के विरोध में आपत्ति दर्ज कराने तहसील कार्यालय आए ग्रामीण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - इटारसी
पथरौटा में खेल मैदान बनाने के प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज कराने शुक्रवार को गांव के लोग तहसील कार्यालय आ गए। जिस जगह पर खेल मैदान बनाने का प्रस्ताव आया है। वह पंचायत का वार्ड नंबर 18 चढ़ाई मोहल्ला क्षेत्र है। यहां करीब 150 परिवार रह रहे हैं। ग्रामीणों को खेल मैदान के लिए भूमि आरक्षित करने के प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज करने के लिए नायब तहसीलदार ने 31 जनवरी का इश्तहार जारी किया था। जिस पर शुक्रवार को ही आपत्ति दर्ज कराने के लिए ग्रामीण आ गए। चढ़ाई मोहल्ला में रहने वाली मायाबाई, हीरालाल, राजेश चौधरी, कंछेदी चौधरी, ब्रजेश चौधरी, जीतू चौधरी, बदामीलाल, कोमल चौधरी, ममता, सीमा, मंटो बाई, देवकीबाई, मथरिया बाई सहित यहां के रहवासियों ने एसडीएम कार्यालय जाकर एसडीएम षणमुखप्रिया मिश्रा को आपत्ति दर्ज कराने आवेदन दिया। मामले में एसडीएम ने कहा कि चढ़ाई मोहल्ला में रहने वाले लोगों ने आपत्ति दर्ज करवाई है। फिलहाल मामले में कार्रवाई चल रही है।




इटारसी।अपनी समस्या लेकर तहसील कार्यालय पहुंची पथरौटा की महिलाएं।