लीगल एक्ट क्लीनिक की स्थापना हुई
नगर संवाददाता - इटारसी
ग्राम पथरौटा स्थित पूर्व पंचायत भवन में विधिक सहायता के लिये लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई। क्लीनिक में लोगों की सहायता हेतु एक पैरालीगल पैनल बनाई गई है। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं जिला न्यायाधीश एनके शुक्ला के निर्देश पर राज्य के समस्त जिलों की एक तहसील में विधिक सहायता के लिये लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की जा रही है। शुक्रवार को पथरौटा के पूर्व पंचायत भवन में अतिरिक्त मुख्य न्यायालय दंडाधिकारी तेजेंदर सिंह अजवानी, सिविल जज वर्ग-1 संजय जैन एवं सुधीर मिश्रा, सिविल जज वर्ग-2 श्रीमति प्राची शर्मा उपाध्याय की उपस्थिति में क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ सचिव पारस जैन ने उपस्थित पक्षकारों व आमजनों को जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यालय के माध्यम से शासन की योजनान्तर्गत विधिक जानकारी प्राप्त करें। जिससे समय की बचत होगी वहीं दूसरी और आर्थिक नुकसान से भी बचा जा सकेगा। इस अवसर पर श्याम कुमार चौरे, देवेंंद्र पूर्व सरपंच पथरौटा, थाना प्रभारी पथरौटा, सहित ग्रामीणजन मौजूद थे। कार्यालय का शुभारंभ लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्ेदय से किया गया है। कार्यालय को संचालित करने इटारसी न्यायालय में अधिवक्ताओं की पैरालीगल पैनल बनाई गई है। जिसमें अधिवक्ता संतोष गुरयानी, विनोद भावसार, संजय मेहतो, मुकेश यादव तथा राजेश सकतपुरिया को शामिल किया गया है।