पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसी गिरोह के सात बदमाशों को रिमांड पर लेकर आई जीआरपी

सांसी गिरोह के सात बदमाशों को रिमांड पर लेकर आई जीआरपी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चट्रेन में चोरी, लूट व डकैती के मामले में सेंट्रल जेल भोपाल में थे बंदी
नगर संवाददाता - इटारसी
ट्रेन में चोरी व लूटपाट करने वाले सांसी गिरोह के सात बदमाशों को इटारसी जीआरपी शुक्रवार को रिमांड पर लेकर आई। सभी बदमाश फिलहाल भोपाल की सेन्ट्रल जेल में बंद थे। जीआरपी ने लगातार ट्रेनों में हो रही चोरी व अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेकर आई है। सभी सातों बदमाश 27 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे।
जीआरपी थाना प्रभारी एसएन कौरव ने बताया कि सांसी गिरोह में शामिल संजय कुमार चंद्रसिंह राजपूत ((३०)), विजय पाल निहाल सिंह ((३१)), धरमवीर पिता रामवीर राजपूत ((३१)), रवि पिता वीरेंद्र राजपूत, सोखी रामचंद्र राजपूत हरियाणा ((५०)), विनोद पिता पृथ्वी सभी हरियाणा और दिल्ली निवासी ३० वर्षीय संजीव कुमार सतवीर को जीआरपी ने रिमांड पर लिया है। तीन दिनों की रिमांड के दौरान बदमाशों से ट्रेन में चोरी व अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।