- Hindi News
- राशन कार्डों के सत्यापन के लिए दी गई जानकारी
राशन कार्डों के सत्यापन के लिए दी गई जानकारी
इटारसी - शहर में रहने वाले सभी परिवारों को अब राशन कार्ड का सत्यापन करवाना होगा। राशन कार्ड सत्यापन के लिए 27 जनवरी से शहर के सभी वार्डों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में दस्तावेज जमा किए जा रहे हैं। सोमवार को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी स्वाति वाइकर ने नपा कार्यालय में राजस्व अमले को सत्यापन करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मध्यप्रदेश समग्र सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम खाद्यान अधिनियम के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के समस्त परिवारों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन का काम परिवार में उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर किया जाएगा।
सीएमओ सुरेश दुबे ने बताया कि 29 जनवरी तक अभिलेखों का सत्यापन नहीं होगा तो हितग्राही के परिवार को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ एवं रियायती दरों पर राशन दुकान से मिलने वाली खाद्य सामग्री भी नहीं मिलेगी।