पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसी गिरोह के सदस्यों से 90 हजार का माल बरामद

सांसी गिरोह के सदस्यों से 90 हजार का माल बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - इटारसी
ट्रेन में चोरी व लूटपाट करने वाले सांसी गिरोह के सात बदमाशों को इटारसी जीआरपी ने शुक्रवार को रिमांड पर लिया था। तीन दिनों की रिमांड के दौरान बदमाशों ने इटारसी स्टेशन पर चार चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूला है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर चोरी किए गए 9० हजार ३५० रुपए का माल भी बरामद किया है। सभी बदमाश फिलहाल भोपाल की सेन्ट्रल जेल में बंद थे। जीआरपी डीएसपी विनोद श्रीवास्तव व थाना प्रभारी एसएन कौरव ने बताया कि सांसी गिरोह में शामिल संजय कुमार चंद्रसिंह राजपूत ((३०)), विजय पाल निहाल सिंह ((३१)), धरमवीर पिता रामवीर राजपूत ((३१)), रवि पिता वीरेंद्र राजपूत, सोखी रामचंद्र राजपूत हरियाणा ((५०)), विनोद पिता पृथ्वी सभी हरियाणा और दिल्ली निवासी ३० वर्षीय संजीव कुमार सतवीर को तीन दिनों की रिमांड पर लिया गया था। सभी बदमाश ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से चोरी हुआ अनेक सामाने बरामद हुआ ।





आरोपी संजय व संजीव से चोरी किया गया एकमंगलसूत्र, पेंडल व 150 रुपए, धर्मवीर से चोरी किया मंगलसूत्र कीमत 80 हजार, विनोद व विजयपाल से 300 रुपए, सोखी व रवि से लेपटॉप व मोबाइल का चार्जर जब्त किया।