पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोटो 9: मंडी कर्मचारियों को वर्दी, बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

फोटो 9: मंडी कर्मचारियों को वर्दी, बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटारसी - कृषि उपज मंडी समिति की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में १४ प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। इनमें से दो प्रस्तावों पर अगली बैठक में चर्चा होगी। इसके अलावा सभी १२ प्रस्तावों को समिति सदस्यों ने मंजूरी दे दी है। जिसमें मंडी कर्मचारियों को वर्दी, बच्चों को छात्रवृत्ति सहित वर्ष २०१४-१५ के मंडी बैठक में मंडी अध्यक्ष रमेश बामने, उपाध्यक्ष सोहनलाल मालवीय, पन्नालाल उइके, सतीष मेहता, नर्मदाप्रसाद यादव, श्रीमती कीर्ति वर्मा, प्रमोद वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

सदस्यों के सामने पिछली बैठक की कार्रवाई का अनुमोदन किया गया। इसके बाद वर्ष २०१४-१५ के अनुमानित बजट पर चर्चा की गई। कृषि उपज मंडी का १३ करोड़ ६५ लाख रुपए का अनुमानित बजट तैयार किया गया है। जिसे मुख्यालय भेजा जाएगा। बैठक में मंडी समिति में कार्यरत मंडी बोर्ड सेवा व मंडी समिति सेवा के कर्मचारियों को वर्दी देने के प्रस्ताव को भी मंजूर किया गया। बैठक में बताया गया कि मंडी निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, वालन चालक, भृत्य को मिलाकर 36 कर्मचारियों को वर्दी दी जाएगी। इसके अलावा मंडी में काम करने वाले एक तुलावटी व दो हम्मालों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। बैठक में निर्माण संबंधी कार्यों के प्रस्तावों को भी विचार-विमर्श के बाद स्वीकृत कर दिया गया।