स्टूडेंट्स को दी विदाई
इटारसी - गांधीनगर पब्लिक हाई स्कूल में कक्षा दसवीं के स्टूडेंट्स का विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओपी मंगल सिंह ठाकरे उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फ्रेंड्स हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य केपी परमहंस ने की। कार्यक्रम को गांधी नगर जनकल्याण शिक्षा प्रसार समिति के सदस्य प्रकाश भारद्वाज, अमन अग्रवाल, सुधीर गोठी, रमेश खंडेलवाल, जेएस उप्पल, अरविंद तिवारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कक्षा नवमीं और दसवीं के स्टूडेंट्स उपस्थित थे।