पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक पर जान से मारने की धमकी देने का अपराध दर्ज

शिक्षक पर जान से मारने की धमकी देने का अपराध दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चआयुध निर्माणी के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
नगर संवाददाता - इटारसी
आयुध निर्माणी केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के शिक्षक पर चौथी कक्षा की छात्रा के साथ मारपीट करने का मामला मंगलवार को पथरौटा थाने पहुंचा था। स्कूल के शिक्षक दीपक साहू पर कक्षा चौथी की आठ वर्षीय छात्रा तानिया ((काल्पनिक नाम)) ने मारपीट का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता राजेश शर्मा के आवेदन पर पथरौटा पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया है। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस ने छात्रा के चाचा सुशील शर्मा की रिपोर्ट पर शिक्षक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का अपराध दर्ज किया है।
अपराध दर्ज किया गया है
छात्रा के साथ मारपीट करने के मामले में आवेदन लिया गया है। जिस पर शिक्षक के बयान भी दर्ज किए गए। छात्रा का मेडिकल करवाने के बाद आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है। इस मामले में शिक्षक के खिलाफ छात्रा के चाचा की रिपोर्ट पर जान से मारने की धमकी देने का अपराध दर्ज किया गया है।
सीपी मिश्रा, थाना प्रभारी पथरौटा



यह था मामला

आयुध निर्माणी में फायर ब्रिगेड ड्राइवर राजेश शर्मा की आठ वर्षीय पुत्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में कक्षा चौथी की छात्रा है। मंगलवार को भी वह स्कूल गई थी। स्कूल में पढ़ाई के दौरान शिक्षक दीपक साहू ने छात्रा के बाल पकड़कर उसे झंझोड़ा दिया। जिससे उसके सिर के एक हिस्से से बालों का गुच्छा टूट गया। मामले में पिता राजेश शर्मा ने शिक्षक के खिलाफ आवेदन पथरौटा थाने में दिया था। इस बात की भनक लगने के बाद शिक्षक ने छात्रा के घर पहुंचकर उसके चाचा सुशील शर्मा को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पथरौटा पुलिस ने सुशील शर्मा की रिपोर्ट पर शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।