- Hindi News
- ७ दिन में काम शुरू नहीं किया तो ठेका निरस्त
७ दिन में काम शुरू नहीं किया तो ठेका निरस्त
नगर संवाददाता - इटारसी
जल आवर्धन योजना के तहत मेहराघाट में इंटकवेल और ट्रीटमेंट प्लांट का काम सात दिनों में शुरू नहीं हुआ तो ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। इस बात का नोटिस नपा ने बुधवार को दोषियान कंपनी को थमा दिया है। सीएमओ सुरेश दुबे ने बताया कि पिछले दिनों कलेक्टर राहुल जैन ने समीक्षा बैठक ली थी। जिसमें जल आवर्धन योजना के काम पर असंतोष व्यक्त करते हुए ठेका कंपनी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था। मामले में सीएमओ श्री दुबे ने ठेका कंपनी दोषियान को नोटिस दे दिया है। नोटिस के माध्यम से ठेका कंपनी को चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।