पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोटो 1: इटारसी से चलने वाली तीन ट्रेनें रद्द, यात्री हुए परेशान

फोटो 1: इटारसी से चलने वाली तीन ट्रेनें रद्द, यात्री हुए परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चइटारसी होकर नागपुर जाने व आने वाली ट्रेनें खंडवा-भुसावल रूट से चलाई गई
नगर संवाददाता - इटारसी
नागपुर मंडल के सोनखांब और कोहली स्टेशन के बीच बुधवार की रात करीब 2.30 बजे मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की वजह से इटारसी से नागपुर आने व जाने वाली दोनों लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद इटारसी से नागपुर आने व जाने वाली ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया गया। रूट परिवर्तित होने की वजह से गुरुवार को इटारसी स्टेशन से आने-जाने वाली ट्रेनें घंटों लेट चल रही थी। हादसे के बाद तीन ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया। घंटों लेट चल रही ट्रेनों की वजह से यात्रियों को दिन भर परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम करीब 5.30 बजे रूट क्लियर होने के बाद इटारसी से 12296 सदन एक्सप्रेस और 12670 गंगाकावेरी एक्सप्रेस को नागपुर के लिए प्रॉपर रूट से चलाया गया। इससे पहले नागपुर की तरफ आने व जाने वाली ट्रेनों को इटारसी, खंडवा, भुसावल, बडनेरा, बल्लारशाह होकर चलाया गया।
रूट परिवर्तित किया
॥नागपुर के पास मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के बाद इटारसी से नागपुर जाने वाली ट्रेनों को हरदा, खंडवा के परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। रूट परिवर्तित होने की वजह से ट्रेनें भी अपने समय से लेट चल रही थीं। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हुई।ञ्जञ्ज
किशोरीलाल रणसूरमा, प्रभारी स्टेशन प्रबंधक इटारसी
ब्रेक डाउन की मदद
॥नागपुर मंडल के सोनखांब और कोहली स्टेशन के बीच बुधवार की रात करीब 2.30 बजे मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इटारसी, आमला और नागपुर की ब्रेकडाउन की मदद से ट्रैक को दुरुस्त किया गया। इटारसी से नागपुर आने-जाने वाली ट्रेनों को डायवर्ट रूट से चलाया गया।ञ्जञ्ज
पीडी पाटिल, पीआरओ नागपुर मंडल