- Hindi News
- रसोई गैस के लिए युवक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
रसोई गैस के लिए युवक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
ञ्चमप्र सरकार से रसोई गैस पर लगाए जा रहे वैट और एंट्री टैक्स को कम करने की मांग
नगर संवाददाता - इटारसी
राज्य सरकार द्वारा लगाए जा रहे वैट और एंट्री टैक्स के कारण मप्र के उपभोक्ताओं को महंगा गैस सिलेंडर खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। मप्र में रसोई गैस पर लिए जा रहे टैक्स को कम करने की मांग को लेकर गुरुवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्यूयार्ड में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
युवक कांग्रेस नेता राकेश जाधव ने कहा कि अन्य राज्यों के मुकाबले मप्र में सबसे ज्यादा टैक्स वसूला जा रहा है। जिसकी वजह से प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडर सबसे ज्यादा महंगा है। भाजपा सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है। जिसके परिणाम स्वरूप मप्र में रसोई गैस सबसे महंगी करके लोगों के मुंह से निवाला छीनने की कोशिश की जा रही है। युवा नेता शेख फारुख ने कहा कि महंगाई पर दिखावा करने वाली भाजपा सरकार खुद मप्र के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही रसोई गैस पर टैक्स नहीं कम किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसके लिए पूर्ण रूप से भाजपा सरकार जिम्मेदार होगी। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार शर्म करो, मप्र में टैक्स कम करो के नारे भी लगाए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में रोहित अहिरवार, सागर भल्लावी, जीराल्ड मसीह, सचिन नागराज, मोसीम खान, देवेंद्र कुमार, संतोष, विष्णुप्रसाद, सूरज, नितेष, संजू, देव नारायण, संजय, रामसेवक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।