पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिक उत्सव में बच्चों ने बिखेरे रंग

वार्षिक उत्सव में बच्चों ने बिखेरे रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी - पुरानी इटारसी स्थित सन एकेडमी स्कूल का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। समारोह का आयोजन सुदामा मैरिज गार्डन में किया गया। अतिथि पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, नपा अध्यक्ष रविकिशोर जायसवाल, प्रमोद पगारे, प्रकाश चंद्र मालोनिया, बारेलाल पटेल, सुरेंद्र पटैल मौजूद थे। बच्चों ने समारोह में एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने साक्षरता एवं दहेज प्रथा पर नाटक की प्रस्तुति दी। समारोह के दौरान शाला परिवार ने स्व. सुंदरलाल पटेल की स्मृति में गुरुदेव सम्मान स्कूल की टीचर राजकुमारी रावत को दिया।