- Hindi News
- आडम्बर से नहीं भक्तके भाव से प्रसन्न होते हैं भगवान: पांडे
आडम्बर से नहीं भक्तके भाव से प्रसन्न होते हैं भगवान: पांडे
इटारसी - सारे संसार का एक मात्र स्वामी भगवान ही है। धन, धान्य, समृद्धि जिसकी कृपा से प्राप्त होती है उसे मनाने के लिए केवल भक्त की नि:स्वार्थ भक्ति और श्रद्धा ही पर्याप्त है। ईश्वर को पाने के लिए किसी आडम्बर की आवश्यकता नहीं। भगवान केवल भक्त की भक्ति से ही प्रसन्न होते हैं।
यह बात कथावाचक पंडित जगदीश प्रसाद पांडे ने ग्राम भट्टी में तीसरे दिन भागवत कथा को विस्तार देते हुए कही। कथावाचक ने भक्त प्रह्लाद, संत नामदेव, ध्रुव के प्रसंगों को विस्तार देकर भक्त और भगवान के संबंधों को विस्तार से बताया। श्रद्धा से भगवान का केवल नाम जप भी किया जाए तो भगवान स्वयं अपने भक्त की सहायता के लिए दौड़े चले आते हैं। वामन अवतार और समुद्र मंथन की कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।
भागवत कथा सुनने कथास्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कथा के चौथे दिन 31 जनवरी को श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव
मनाया जाएगा।