कुष्ठ जनजागृति पखवाड़े का शुभारंभ
इटारसी - डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी अस्पताल में कुष्ट जनजागृति पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सुबह 11 बजे से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधीजी को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कुष्ठ संकल्प पत्र का वाचन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. आरके गुप्ता व डॉ. आरपी टिकरया ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व उषा कार्यकर्ताओं को कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर कुष्ठ रोग के मरीजों की खोज कर उन्हें चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजे। जनजागृति पखवाड़ा 30 जनवरी से 13 फरवरी तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम में एसडी बड़ोदिया, डॉ. एके शिवानी, डॉ. दिनेश यादव, डॉ. आरके चौधरी, डॉ. विकास जैतपुरिया, डॉ. मंजु चौधरी, डॉ. स्वाति अग्रवाल, डॉ. पूनम गौर सहित महिला स्वास्थ कार्यकर्ता, उषा कार्यकर्ता, प्रशिक्षण केंद्र की छात्राएं उपस्थित थी।