पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजिलेंस ने रुकवाया रेल पैनल का लदान

विजिलेंस ने रुकवाया रेल पैनल का लदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी - विजिलेंस की टीम ने रेलवे स्टेशन के पास डी-केबिन एरिया में हो रहे स्क्रैप के लदान को रुकवाया। कार्रवाई गुरुवार शाम 6.30 बजे की गई। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक रेलवे के स्क्रैप की डिलिवरी का समय निर्धारित रहता है। निर्धारित समय के बाद भी लदान किया जा रहा था। जिससे गड़बड़ी होने की आशंका के चलते लदान रुकवाया गया। बताया जा रहा है रेल पैनल को लोड किया जा रहा था। करीब 4 लाख रुपए का स्क्रैप ट्रक में लोड किया जा चुका था। विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।