पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिट्टी मोरम नहीं डाली तो करेंगे आंदोलन

गिट्टी-मोरम नहीं डाली तो करेंगे आंदोलन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - गोहद
बारिश से खस्ताहाल हुई गोहद मौ रोड पर गिट्टी और मोरम डालने के लिए बुधवार को युवक कांग्रेस ने एसडीएम डॉ. आरसी मिश्रा को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में दिया गया। जिसमें कहा गया है कि अगर सड़क पर गिट्टी और मोरम नहीं बिछाई गई तो युवक कांग्रेस आंदोलन करेगी।
युवक कांग्रेस के कुलदीप गुर्जर, विमल गुप्ता, मोहसिन खान, संजय सिंह, शिशुपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, मनीष सिंह, हरगोविंद सिंह, इंद्रवीर गुर्जर आदि करीब ३० से अधिक कार्यकर्ता बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. आरसी मिश्रा को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने कहा है कि मिट्टी डालने से गोहद से मौ जाने वाली सड़क की हालत खराब हो गई है। इस पर आवागमन बंद है। ऐसे में दो दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण परेशान हैं।इसलिए लोगों की तकलीफ दूर करने की व्यवस्था की जाए। जिस पर एसडीएम श्री मिश्रा ने आश्वासन दिया कि वे ठेकेदार से बात कर समस्या का समाधान करेंगे।