- Hindi News
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिली गंदगी, सीएमएचओ ने लगाई फटकार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिली गंदगी, सीएमएचओ ने लगाई फटकार
मेहगांव और गोहद के अस्पतालों का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण।
भास्कर संवाददाता - भिंड
मेहगांव और गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का सीएमएचओ डॉ. राकेश शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड के भीतर गंदगी मिली। सीएमएचओ ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की फटकार लगाकर कहा कि अस्पताल में अव्यवस्थाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण के दौरे से पहले ही सीएमएचओ जिले भर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का हाल जान रहे हैं। सीएमएचओ सुबह 11 बजे मेहगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान अस्पताल के भीतर वार्डों में गंदगी मिली। साथ ही अस्पताल परिसर में गहरा गड्ढा था, जिसे उन्होंने तत्काल भरने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर पूछताछ भी की। गोहद उपस्वास्थ्य केन्द्र में दोपहर 2 बजे सीएमएचओ पहुंच गए, यहां भी वार्डों में चारों तरफ गंदगी फैली मिली। ब्लाक मेडिकल अधिकारी को तत्काल सफाई के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर भी सीएमएचओ ने सभी डॉक्टरों को जानकारी दी। साथ ही कहा कि अस्पताल में जो भी अव्यवस्थाएं हंै, उनको तत्काल दुरुस्त किया जाए।