- Hindi News
- हाईवे पर युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर दम तोड़ा
हाईवे पर युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर दम तोड़ा
भिंड - गोहद कस्बे के नेशनल हाईवे पर एंडोरी मोड़ के सामने छीमका गांव के पास बुधवार की दोपहर एक वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर गोहद चौराहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार प्रमोद ((३०)) पुत्र नाथूराम कुशवाह निवासी जेल के पीछे देवी मंदिर के पास बुधवार की दोपहर किसी काम से घर से गया था। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर छीमका गांव के पास पहुंचा तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।