पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गटर को लेकर कुल्हाड़ी और लाठियां चलीं, तीन लोग घायल

गटर को लेकर कुल्हाड़ी और लाठियां चलीं, तीन लोग घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड. बीटीआई रोड के पीछे गटर के गड्ढे को खोदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान कुल्हाड़ी और लाठियां चल गईं। इसमें तीन लोग घायल हो गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बीटीआई रोड के पास मैरिज हॉल के पीछे रामबाबू पुत्र कल्याण सिंह निवासी घर संसार बीटीआई रोड, पन्ना लाल पुत्र जगदीश सिंह नरवरिया निवासी बरुआ नगर और माखन सिंह पुत्र पन्ना लाल निवासी बरुआ नगर के खेत में देवेन्द्र ने गटर का गड्ढा खोद दिया। इन तीनों ने जब देवेन्द्र पुत्र कुन्दी खटीक और लालजीत पुत्र कुन्दी खटीक को मना किया तो इन्होंने लाठियों और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।