- Hindi News
- पांच दिन में दुकानों पर राशन पहुंचाया जाए: कलेक्टर
पांच दिन में दुकानों पर राशन पहुंचाया जाए: कलेक्टर
भिंड - जिला नागरिक एवं आपूर्ति विभाग से फरवरी महीने के राशन का आवंटन जारी कर दिया गया है। कलेक्टर ने पांच दिन में गोदाम से गेहंू, चावल, कैरासिन और नमक राशन पीडीएस की दुकानों पर पहुंचाने के निर्देश लीड़ संस्थाओं को दिए हैं। कलेक्टर एम सिबि चक्रवर्ती ने निर्देश दिए हैं कि राशन एसडीएम के नेतृत्व में तैयार किए गए रूट चार्ज के आधार पर पीडीएस की दुकानों पर भेजा जाए। राशन सबसे पहले बार्डर की दुकानों पर पहुंचना चाहिए। पांच दिन में पीडीएस का राशन दुकानों पर नहीं पहुंचने की स्थिति में संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।