पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब्जी मंडी शिफ्ट नहीं होने से बढ़ी परेशानी

सब्जी मंडी शिफ्ट नहीं होने से बढ़ी परेशानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहद में सब्जी मंडी बनाए जाने के बाद भी सड़क पर लगाई जा रही है मंडी।
भास्कर संवाददाता - गोहद
नगर के गंज बाजार में संचालित सब्जी मंडी बाजार की सबसे बड़ी परेशानी बनती जा रही है। हाल यह है कि सब्जी मंडी के कारण मुख्य सड़क पर दिन भर ट्रैफिक जाम लग रहा है। वहीं नगरपालिका पुराने बस स्टैंड पर सब्जी मंडी शिफ्ट किए जाने को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है।
सड़क पर लगती हैं दुकानें : सब्जी मंडी बाजार में करीब १०० से अधिक सब्जी की दुकानें हैं। इसके साथ ही इतने ही हाथठेलों पर भी सब्जी बेची जा रही है। हाथठेलों के साथ ही कुछ दुकानें भी सड़क पर लगाई जा रही हैं। जिससे इस मार्ग से आने जाने वालों को दिक्कत हो रही है।
दिन भर लगता है ट्रैफिक जाम : सब्जी मंडी बाजार के कारण गंज बाजार में दिन भर ट्रैफिक जाम लग रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी है। जहां दिन भर एंबूलेंस और १०८ वाहन से मरीजों का आवागमन रहता है। कई बार यह मरीज ट्रैफिक जाम में भी फंस जाते हैं। जिससे उन्हें बड़ी परेशानी झेलनी पड़ती है।
चबूतरे बनाए, टीनशेड नहीं लगाया : गंज बाजार से सब्जी मंडी हटाए जाने के लिए नगरपालिका ने पुराने बस स्टैंड के पास चूबतरे तो बनवा दिए हैं, लेकिन टीनशेड नहीं लगाया है।इस वजह से सब्जी मंडी शिफ्ट नहीं हो पा रही है।
तो दूर हो सकती है समस्या : सब्जी मंडी में सब्जी का थोक और फुटकर कारोबार हो रहा है। व्यापारियों की मांग है कि फुटकर व्यापारियों के लिए पुराना बस स्टैंडऔर थोक व्यापारियों के लिए कृषि उपज मंडी में स्थान दिया जाए। जिससे दोनों तरह के कारोबारी अपना कारोबार कर सकेंगे और गंज बाजार में मंडी से होने वाली समस्या भी दूर हो जाएगी।




राजनीति की भेंट चढ़ रहा

॥सब्जी मंडी का स्थानांतरण राजनीति की भेंट चढ़ रहा है। कुछ सत्ताधारी लोगों के मकान हैं, जिनमें कारोबारी दुकान चला रहे हैं। वे नहीं चाहते कि दुकानें हटाई जाएं। इसलिए उनके दबाव की वजह से प्रशासन नगरपालिका की मदद नहीं कर रहा है।

गुड्डीदेवी माहौर, अध्यक्ष नगरपालिका गोहद

हम तैयार हैं

॥गंज बाजार में सब्जी मंडी नगरपालिका की वजह से संचालित हो रही है। नगरपालिका जहां भी जगह देगी हम वहां मंडी लगाने के लिए तैयार हैं।

जय सिंह, सब्जी कारोबारी



गंज बाजार में लगी सब्जी की दुकानें।

मंडी से यह हो रही दिक्कत

क्च सब्जी मंडी में सड़क पर खड़े होने वाले करीब एक सैकड़ा हाथठेलों के कारण ट्रैफिक जाम हो रहा है।

क्च सब्जी मंडी के कारण गंज बाजार में गंदगी और कीचड़ बनी रहती है।

क्च गंदगी के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही है।

क्च दिन भर ट्रैफिक जाम लगने से अस्पताल में आने जाने वाले मरीजों को दिक्कत हो रही है।

क्च सड़ी गली सब्जियों के कारण बाजार में बदबू से लोगों को दिक्कत हो रही है।