पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीआई ने हवलदार का कराया मेडिकल

टीआई ने हवलदार का कराया मेडिकल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड - देहात थाने में पदस्थ एक हवलदार के ऊपर टीआई को शराब के नशे में धुत होकर थाने आने का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने हवलदार का अस्पताल में मेडीकल कराया। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में नशे में होना नहीं निकला है।
देहात थाना टीआई सीबीएस रघुवंशी ने बताया कि उनके थाने में हवलदार मनोज कांकर पदस्थ है। गुरुवार को मनोज थाने आया, तो उसकी हरकतें देख लगा कि वह शराब पिए है। इसके बाद हवलदार को मेडीकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां जांच करने के बाद डॉक्टर ने रिपोर्ट में बताया है कि हवलदार ने शराब नहीं पी थी।