पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मान समारोह का आयोजन आज

सम्मान समारोह का आयोजन आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - गोहद
महेश शर्मा स्मृति सेवा संस्थान के तत्वाधान में २४ जनवरी शुक्रवार को नगरपालिका प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।इसमें मुख्य अतिथि सामान्य प्रशासन विभाग के राज्य मंत्री लालसिंह आर्य होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्ष मेहगांव विधायक चौधरी मुकेश सिंह करेंगे।
प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मीनारायण लोहिया, पंजाब विश्वविद्यालय के चैयरमैन और कृषक सरदार बलविंदर सिंह, शिक्षक फूलसिंह परमार, कार्यपालन यंत्री सिंचाई विभाग प्रदीप गज्छ, खिलाड़ी रोहित शर्मा के साथ ही शिवम शर्मा, हिमशी जैन, हरप्रीत कौर, शिखा जादौन, नरोत्तम कुशवाह, भूमिका बरुआ आदि छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।