- Hindi News
- बिजली कंपनी साबित करे बकाया, हम किश्तों में जमा करेंगे बिल: जैन
बिजली कंपनी साबित करे बकाया, हम किश्तों में जमा करेंगे बिल: जैन
भास्कर संवाददाता - भिंड
मालनपुर में दस साल से बंद पड़े एमपी आयरन स्टील प्लांट को चालू करने को लेकर आईआईडीसी जीएम मजहर हाशमी और मोदी ग्रुप के चार्टड एकाउटेंट एनके जैन के बीच गुरुवार को लंबी बैठक चली। इस दौरान एमपी आयरन पर 60 करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया होने का मामला सामने आया। साथ ही कंपनी में पॉवर कनेक्शन को लेकर भी लंबी चर्चा चली। कंपनी के चार्टड एकाउटेंट ने कहा कि उनके ऊपर कोई बकाया नही है, यदि बकाया सिद्ध होता है, तो कंपनी किश्तों में भुगतान कर देगी। साथ ही उन्होंने जीएम से जल्द पॉवर कनेक्शन कराने की बात कही। इसको लेकर एक अनुमोदन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजा जाएगा।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र। ((फाइल फोटो))
कंपनी के प्रतिनिधि के तर्क
क्च मोदी ग्रुप के चार्टेड एकाउटेंट एनके जैन ने आईआईडीसी इंचार्ज जनरल मैनेजर के सामने बात रखी कि बिजली कंपनी कह रही है 60 करोड़ रुपए का एमपी आयरन के ऊपर बिल बकाया है। इस पर मोदी ग्रुप के जैन ने कहा कि बिजली कंपनी यह साबित करे। कंपनी पिछले 10 वर्ष से बंद है। अगर सिद्ध हो जाता है, तो वह बिजली कंपनी को बकाया बिल किश्तों में दे देंगे।
क्च मशीनें चालू हालत में है, बिना पॉवर कनेक्शन के मशीनों की मरम्मत भी नही हो सकती।
क्च आईआईडीसी जल्द पॉवर कनेक्शन को लेकर प्रयास करे।
क्च स्टील प्लांट चालू होगा तो बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
क्च पिछले 10 साल से कंपनी बंद है, तो बिजली बिल 60 करोड़ रुपए कैसे हो सकता है।
बिल बकाया का प्रमाण भेजने को कहा है
॥एमपी आयरन स्टील प्लांट पर बिजली कंपनी का 60 करोड़ रुपए का बिल बकाया है। इस संबंध में मोदी ग्रुप के प्रतिनिधि का कहना था कि पिछले 10 वर्ष से कंपनी बंद है, कोई बिल बकाया नहीं है। बिजली कंपनी को बिजली के बिल बकाया होने को लेकर प्रमाण भेजने की बात कहीं है।
मजहर हाशमी, इंचार्ज जनरल मैनेजर आईआईडीसी, मालनपुर
॥60 करोड़ रुपए का बिजली का बिल बकाया है, लेकिन यह उनके स्तर का मामला नहीं है। सब्सिडी और बिजली के बिल कम करने का अधिकार एमडी और चीफ इंजीनियर का है। मामला बड़ा है, मै छोटा कर्मचारी हूं।
सतीश चन्द्र, बिजली कंपनी, जेई, मालनपुर
एमपी आयरन पर 60 करोड़ बकाया, काम शुरू करने बिजली कनेक्शन जरूरी