होटल पर फायरिंग, मामला दर्ज
भिंड - शहर की इटावा रोड पर दीनपुरा गांव के पास स्थित होटल मानसी गंगा पर बुधवार-गुरुवार रात कुछ युवकों ने मामूली विवाद के बाद फायरिंग कर दी। होटल मालिक सोनवीर सिंह कुशवाह ने बताया कि रात के समय उनका भतीजा लाल सिंह होटल पर बैठा था, तभी कुछ युवक शराब के नशे में आए। उनमें किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। लाल सिंह ने इनको लडऩे से रोका, तो वे इससे भिड़ बैठे। झगड़ा करने के बाद उन्होंने चलते समय कहा कि अभी आ रहे हैं और थोड़ी देर बाद ही वापस लौट आए। फिर बंदूक से चार फायर किए। टीआई सीबीएस रघुवंशी ने बताया कि घटना के बाद वासु यादव, गोविंद सिंह कुशवाह व सौरभ भदौरिया निवासीगण महावीर गंज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।