युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
भिंड - शहर के वाटर वक्र्स पर टैगोर स्कूल के पास रहने वाले एक युवक ने गुरुवार दोपहर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वाटर वक्र्स पर टैगोर स्कूल के पीछे रहने वाला सहदेव ((३०)) पुत्र शिवचरन गुरुवार को दोपहर मेें अपने घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने कमरा बंद करके फांसी लगा ली। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।