- Hindi News
- भिंड का होगा सर्वे, चौराहे बनेंगे सुंदर और टै्रफिक होगा डॉयवर्ट
भिंड का होगा सर्वे, चौराहे बनेंगे सुंदर और टै्रफिक होगा डॉयवर्ट
शहर का सर्वे कराने के निर्देश सचिव नगरीय प्रशासन ने दिए।
भास्कर संवाददाता - भिंड
शहर को सुंदर बनाने के लिए चौराहों का सौंदर्यीकरण और टै्रफिक रूट डायवर्ट किया जाएगा। नगरीय प्रशासन विभाग ने शहर के विकास को लेकर रूपरेखा तैयार की है, जिसके चलते इंजीनियरों के एक दल ने शहर का सर्वे भी किया है। सर्वे की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिससे अटेर रोड का ट्रैफिक भी डॉयवर्ट किया जाएगा। सभी चौराहों का सौदर्यीकरण कर सड़कों का जाल बिछाने की योजना है।
महानगरों की तर्ज पर भिंड का विकास हो, इसको लेकर भोपाल में नगरीय प्रशासन के अफसरो ने प्लान तैयार किया। अब शहर में सुन्दर चौराहे और सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा पार्कों के मरम्मत कार्य और झूले और फुटपाथ बनाने की भी योजना है। नगर पालिका प्रशासन ने पिछले दिनों आगरा के एक इंजीनियरों के दल से सर्वे भी कराया है।
प्लान तैयार हो रहा है
॥शहर के सौदर्यीकरण को लेकर प्लान तैयार हो रहा है। भिंड शहर भी महानगरों की तर्ज पर दिखेगा। साथही विकसित किया जाएगा।
एम सिबि चक्रवर्ती,कलेक्टर भिंड
॥शहर में शॉपिंग कॉप्लेक्स, सड़को का जाल बिछाया जाएगा। चौराहों का सौदर्यीकरण भी किया जाएगा। इंजीनियरों के दल निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। नगरीय प्रशासन के प्रमुख सचिव ने भी इस संबंध में निर्देश दिए है।
नरेन्द्र सिंह कुशवाह,विधायक भिंड
यह होगा ट्रैफिक डॉयवर्ट
इंजीनियरों के दल ने नपा प्रशासन को जो रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें कहा गया है कि भूता बाजार और संतोषी माता मंदिर पर ट्रैफिक जाम रहता है, जिसकी चलते घंटों ट्रैफिक जाम की स्थित निर्मित हो जाती है। इटावा रोड स्थित लोकनिर्माण विभाग की कालोनी से अटेर रोड के लिए कॉटनजीन होते हुए एक रास्त बनाया जाए, जिसकी वजह से ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल जाएगी। बाजार में भी कॉलोनियों से होते हुए रास्ते निकालने की तैयारी चल रही है।
इन चौराहों को मिलेगा नया लुक : शहर के इन्दिरा गांधी चौराहा, सुभाष चौक, लालबाहदुर शास्त्री चौराहे सहित आधा दर्जन चौराहों पर फव्वारे लगेंगे, इसके अलावा सौदर्यीकरण का काम भी किया जाएगा।
गौरी सरोवर पर बनेगा पुल : गौरी सरोवर को ऐतिहासिक पर्यटन स्थल घोषित करने को लेकर गौरी सरोवर के ऊपर पुल बनाने की भी योजना है। जिससे पर्यटक एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच सके।
तीन जगह बनेंगे शॉपिंग कॉप्लेक्स : शहर के महानगरों की तर्ज पर विकसित करने को लेकर शहर में तीन जगह कॉप्लेक्स बनाने की भी योजना है, जिसके चलते एमजेएस कालेज के सामने, मेला रोड और एक जगह और चिन्हित की जा रही है।
इंदिरा गांधी चौराहा। ((फाइल फोटो))
50 करोड़ रुपए में शहर का होगा कायाकल्प, इंजीनियरों ने दिए सुझाव