पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मेलन में आयोजित हुए कार्यक्रम

सम्मेलन में आयोजित हुए कार्यक्रम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड. शहर के भीम नगर स्थित समर गोल्ड उमा स्कूल में शुक्रवार दोपहर वार्षिक स्नेह सम्मेलन पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही, अज्छी प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरुस्कार दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिंड-दतिया सांसद अशोक अर्गल मौजूद थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह उपस्थित हुए। इस मौकेपर सांसद श्री अर्गल ने कहा कि बच्चों को पढ़ लिखकर अपने माता-पिता व जिले का नाम रोशन करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि दिलीप सिंह कुशवाह, उदयवीर सिंह चौहान, संगीता कौशल, बृजमोहन नरवरिया, प्रताप सिंह सेंगर, अंजनी सिंह भदौरिया, धर्मेंद्र सिंह नरवरिया, अभिषेक सिंह तोमर आदि मौजूद थे।