पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परहित में कार्य करने वालों का लिखा जाता है इतिहास : आर्य

परहित में कार्य करने वालों का लिखा जाता है इतिहास : आर्य

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजसेवी डॉ. महेश शर्मा की पुण्यतिथि पर नगरपालिका प्रांगण में आयोजित हुआ सम्मान समारोह।
भास्कर संवाददाता - गोहद
इतिहास उन्हीं लोगों को लिखा जाता है जो दूसरों के लिए जीकर परहित कार्य करते हैं। समाजसेवी डॉ. महेश शर्मा भी ऐसे ही एक व्यक्ति थे। जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और देश की सेवा के लिए हौम कर दिया। यह बात सामान्य प्रशासन विभाग मंत्री लालसिंह आर्य ने शुक्रवार को नगरपालिका गोहद में डॉ. महेश शर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कही।
डॉ. महेश शर्मा स्मृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री श्री आर्य ने कहा कि संस्था के माध्यम से जिन प्रतिभावान व्यक्ति और छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया है उनसे हमको प्रेरणा लेनी चाहिए।जिससे हम भी उनकी तरह आगे बढ़कर जिला और प्रदेश का नाम रौशन कर सकें।
उन्होंने कहा कि भिंड जिले की नहरों में २७ सालों से जहां पानी की एक बंूद नहीं पहुंचती थी वहीं आज नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का कार्य कार्यपालन यंत्री प्रदीप गज्छ ने किया है।ऐसे अधिकारियों की हमें खुले दिल से प्रशंसा करनी चाहिए। उन्होंने डॉ. महेश शर्मा के नाम पर बरथरा गांव के सरकारी स्कूल का नाम किए जाने की बात भी कही।
इनका हुआ सम्मान
प्रतिभा सम्मान समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मीनारायण लोहिया, पंजाब विश्वविद्यालय के चैयरमैन और कृषक सरदार बलविंदर सिंह, शिक्षक फूलसिंह परमार, कार्यपालन यंत्री सिंचाई विभाग प्रदीप गज्छ, डॉ. सुरेश शर्मा, खिलाड़ी रोहित शर्मा के साथ ही शिवम शर्मा, हिमशी जैन, हरप्रीत कौर, शिखा जादौन, नरोत्तम कुशवाह, भूमिका बरुआ, टीटू, मोहित आदि छात्र-छात्राओं को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



सम्मान समारोह में प्रदीप गच्छ को सम्मानित करते हुए मंत्री लालसिंह आर्य।