पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर अघोषित वाहन स्टैंड से हो रहा ट्रैफिक जाम

सड़क पर अघोषित वाहन स्टैंड से हो रहा ट्रैफिक जाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटेर रोड पर अघोषित वाहन स्टैंड के कारण सड़क पर दूसरी गाडिय़ों के लिए नहीं बचती पर्याप्त जगह।
भास्कर संवाददाता. भिंड
शहर के अटेर रोड पर अघोषित जीप स्टैंड संचालित हो रहा है। इसके कारण दूसरी गाडिय़ों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि अटेर रोड पर पूरे दिन ट्रैफिक जाम के हालात बने रहते हैं।
मालूम हो, कि अटेर रोड पर दो जगह अघोषित वाहन स्टैंड संचालित किया जा रहा है। एक बंबा के पास और दूसरा संतोषी माता मंदिर के सामने। इन दोनों ही स्थान पर हर दिन दो दर्जन से अधिक डग्गामार गाडिय़ों का रुकना होता है, जो कि अटेर व दूसरे ग्रामीण स्थानों के लिए जाती हैं। ऐसे में यात्री वाहन खड़े होने से सड़क पर दूसरी गाडिय़ों के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचा है। इसी का नतीजा है कि एक साथ दोनों ओर से चार पहिया गाड़ी आने पर यहां ट्रैफिक जाम शुरू हो जाता है, जो कि घंटों तक चलता है। इस बीच कई वाहन फंसे रहते हैं।
इस संबंध में भिंड ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष पाण्डेय का कहना है कि अटेर रोड पर अघोषित जीप स्टैंड के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है, तो इस स्टैंड को यहां से हटवाया जाएगा। हम इनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।




पहिया गाड़ी आने पर यहां ट्रैफिक जाम शुरू हो जाता है, जो कि घंटों तक चलता है। इस बीच कई वाहन फंसे रहते हैं।

इस संबंध में भिंड ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष पाण्डेय का कहना है कि अटेर रोड पर अघोषित जीप स्टैंड के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है, तो इस स्टैंड को यहां से हटवाया जाएगा। हम इनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।



ट्रेन के समय पर होती है अधिक समस्या

अटेर रोड से ही रेलवे स्टेशन के लिए ऑटो व दूसरी गाडिय़ां जाती हैं। ऐसे में ट्रेन आने के समय पर यहां ट्रैफिक जाम की अधिक समस्या हो जाती है। क्योंकि एक साथ कई ऑटो के गुजरने पर व्यवस्था लडख़ड़ा जाती है और लोग इधर-उधर से निकलने की कोशिश में फंस जाते हैं।

अटेर रोड पर टै्रफिक जाम में फंसे वाहन।