पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में नहीं बना विशेष भोजन

गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में नहीं बना विशेष भोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीएम और एसडीएम के निरीक्षण में सामने आई मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की हकीकत।
भास्कर संवाददाता - भिंड/मेहगांव
गणतंत्र दिवस पर रविवार को सभी स्कूल और आंगनबाडिय़ों पर बच्चों को विशेष भोजन दिया जाना था, लेकिन कई जगह स्कूलों में विशेष भोजन तो दूर की बात दाल-रोटी भी नहीं बनी। यह बात सामने आई है कलेक्टर एम सिबि चक्रवर्ती द्वारा निरीक्षण के लिए भेजे गए दलों की रिपोर्ट में। दल प्रभारी एसडीएम और एडीएम ने स्कूलों में विशेष भोजन वितरण नहीं होने को लेकर शिक्षक और स्व सहायता समूहों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
रविवार को अपर कलेक्टर पीके श्रीवास्तव ने मेहगांव और भिंड विकास खण्ड के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सोनी ग्र्राम पंचायत के टेकरीपुरा में सांझा चूल्हा कार्यक्रम के तहत विशेष भोजन का वितरण नहीं किया गया। एडीएम पीके श्रीवास्तव ने समूह को निरस्त करने के आदेश दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ मेहगांव एसडीएम एसपी त्रिपाठी, तहसीलदार आरएन सिकरवार और बीआरसी अरविंद भदौरिया ने विकास खण्ड के कई प्राथमिक और मिडिल स्कूलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मेघपुरा प्राथमिक और मिडिल में विशेष भोजन वितरण नहीं होना पाया। इस दौरान ग्रामीण भारतसिंह गुर्जर, प्रमोद शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, जगदीश गुर्जर आदि ने शिकायत दर्ज कराई कि पिछले दो साल से स्कूल में मध्यान्ह भोजन नहीं बांटा जा रहा है। इस बात पर एसडीएम ने तत्काल दोनों स्कूलों के हेडमास्टर ऊषा सोनी व राघवेन्द्र चौधरी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम ने बीआरसी को जांच प्रतिवेदन में मध्यान्ह भोजन वितरण नहीं होने को लेकर भी कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए है।