पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गला घोंटकर कर दी मजदूर की हत्या

गला घोंटकर कर दी मजदूर की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड/मेहगांव - पेशे से मजदूरी करने वाले एक अधेड़ व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना मेहगांव थाना क्षेत्र की है। रविवार दोपहर नेशनल हाईवे-९२ पर हंसपुरा गांव के पास चौहान ढाबे के पीछे एक खेत में मजदूर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार जोधापुरा गांव निवासी सुरेश जाटव ((४५)) पुत्र रामस्वरूप मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार की शाम को वह घर से निमंत्रण करने के लिए ग्यानेंद्र पुरा के लिए निकला। इसके बाद लौटकर नहीं पहुंचा। रविवार दोपहर में नेशनल हाईवे-९२ पर हंसपुरा गांव के पास स्थित चौहान ढाबे के पीछे एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद फोर्स मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त कराई। साथ ही आसपास के लोगों से इस बारे में पूछताछ की। टीआई राघवेंद्र तोमर का कहना है कि मृतक की गर्दन पर कुछ निशान मिले हैं, इससे स्पष्ट हो रहा है कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई होगी। हत्या करने वाले लोग कौन हैं, यह अभी पता नहीं चल सका है।