पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर खड़े मिले वाहनों को पुलिस ने लोडिंग में भरवाया

सड़क पर खड़े मिले वाहनों को पुलिस ने लोडिंग में भरवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पुलिस ने की कार्रवाई।
भास्कर संवाददाता - भिंड
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार दोपहर बाजार में कार्रवाई की। इस बीच जो भी दो पहिया वाहन सड़क पर खड़े नजर आए, उन्हें लोडिंग में रखकर थाने ले जाया गया। इसके अलावा हाथ ठेला व दुकानदारों का सामान भी सड़क से हटवाया। चार पहिया वाहनों के टायर की पुलिस ने हवा निकाली।
लश्कर रोड पर दुकानों के आगे वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इसके अलावा हाथ ठेला व दुकानदारों का सामान भी सड़क पर रखा नजर आता है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। इसी को देखते हुए सोमवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस ने यह कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सुभाष पाण्डेय मय फोर्स के लश्कर रोड पर पैदल निकले। उनके साथ लोडिंग गाडिय़ां चल रही थीं। पुलिस ने धन्वंतरी कॉम्पलेक्स के पास से ही कार्रवाई शुरू की। दुकानों के आगे सड़क पर जो गाडिय़ां खड़ी थीं, उनको फुटपाथ या पार्किंग में रखने की बात कही गई। जो लोग गाड़ी हटाने के लिए निकल कर नहीं आए, पुलिस ने उन सभी वाहनों को लोडिंग गाड़ी में रखकर थाने पहुंचा दिया। इस संबंध में ट्र्रैफिक पुलिस इंचार्ज सुभाष पाण्डेय का कहना है कि सड़क पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। अगर लोग गाड़ी खड़ी करते हैं, तो उसे हम थाने ले आएंगे। इसलिए बेहतर यही होगा कि सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें।




रखने की बात कही गई। जो लोग गाड़ी हटाने के लिए निकल कर नहीं आए, पुलिस ने उन सभी वाहनों को लोडिंग गाड़ी में रखकर थाने पहुंचा दिया। इस संबंध में ट्र्रैफिक पुलिस इंचार्ज सुभाष पाण्डेय का कहना है कि सड़क पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। अगर लोग गाड़ी खड़ी करते हैं, तो उसे हम थाने ले आएंगे। इसलिए बेहतर यही होगा कि सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें।



सड़क से बाइक को हटाकर लोडिंग में रखते पुलिसकर्मी।