पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाला प्रभारी नहीं पहुंच रहीं स्कूल

शाला प्रभारी नहीं पहुंच रहीं स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - भिंड/अमायन
अमायन कस्बे के सेमरा मिडिल स्कूल से शाला प्रभारी हेमलता गोयल पिछले डेढ़ महीने से गायब हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की है, लेकिन अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। गांव की महिला सरपंच कटौरी बाई ने बताया कि २६ जनवरी को भी शाला प्रभारी हेमलता स्कूल नहीं आई। उनके स्कूल नहीं आने पर ग्रामीणों को अकेले ही झंडा वंदन करना पड़ा। सरपंच ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में बीआरसी से शिकायत भी की है। रविवार को शिकायत करने वालों में कप्तान सिंह, सतेन्द्र सिंह, रामसिया सिंह, सुरेन्द्र सिंह, शेर सिंह आदि शामिल हैं।